माँ कात्यायनी की आरती

जय जय अंबे जय कात्यायनी | जय जगमाता जग की महारानी ||

For Vidhi,
Email:- info@vpandit.com
Contact Number:- 1800-890-1431

Eligible For Puja: Anyone 0 Students enrolled
Last updated Thu, 23-Mar-2023 Hindi-gujarati

जय जय अंबे जय कात्यायनी |

जय जगमाता जग की महारानी ||

बैजनाथ स्थान तुम्हारी |

वहां वरदानी नाम पुकारा ||

कई नाम है कई धाम हैं |

यह स्थान भी तो सुखधाम है ||

हर मंदिर में जोत तुम्हारी |

कही योगेश्वरी महिमा न्यारी ||

हर जगह उत्सव होते रहते |

हर मंदिर में भक्त हैं कहते ||

कात्यायनी रक्षक काया की |

ग्रंथि काटे मोह माया की ||

झूठे मोह से छुड़ानेवाली |

अपना नाम जपनेवाली ||

बृहस्पतिवार को पूजा करियो |

ध्यान कात्यायनी का धरियो ||

हर संकट को दूर करेगी |

भंडारे भरपूर करेगी ||

जो भी माँ को भक्त पुकारे |

कात्यायनी सब कष्ट निवारे ||